फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

शाहजहांपुर में हिंदू युवा वाहिनी व राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को खिरनीबाग चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध जताया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। जीआईसी के खेल मैदान में पदाधिकारी एकत्रित हुए। यहां से बांग्लादेश के प्रतीकात्मक पुतले को लेकर खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे और नारेबाजी के बाद आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय पर लगातार अत्याचार चिंताजनक है। दीप चंद्र दास की नृशंस हत्या की घटना में मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। हिंदू युवा वाहिनी ने मामले को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की मांग की। राष्ट्रीय गो संरक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने ज्ञापन भेजकर बांग्लादेश पर हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों पर कार्रवाई करने, सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाकर वहां के हिंदुओं की सुरक्षा कराने आदि की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें