फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शाहजहांपुर में पीडीए जन जागरण साइकिल यात्री का स्वागत, सपा नेताओं ने पहनाईं फूल मालाएं

शाहजहांपुर में सपा की पीडीए जन जागरण साइकिल यात्री का रविवार को नगर में पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद लखीमपुर खीरी के लिए रवाना किया गया। एक जनवरी को बरेली के जसवीर सिंह यादव साइकिल से पीडीए जन जागरण यात्रा पर निकले थे। शनिवार की रात उनका यहां आगमन हुआ। रात्रि विश्राम के बाद सुबह जसवीर का सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने टाउन हॉल में काकोरी केस के शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद आगे की ओर रवाना हो गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जसवीर साइकिल यात्रा का समापन लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, संजीव वर्मा, अवधेश कुमार, ओंकार सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी, संतोष कुमार पाल, मोहम्मद फैसल, अरशद खान, सैयद शकील मियां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें