फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे के विरोध में पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 04:03 PM IST

शाहजहांपुर में पंचायत सहायक यूनियन ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का विरोध करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस बीच डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया गया। सोमवार को यूनियन के पदाधिकारी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और नगर मजिस्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत सहायकों के पास संसाधनों का अभाव है। ऐसे में क्रॉप सर्वे कर पाने में असमर्थ हैं। मोबाइल फोन का अभाव, एकल कर्मचारी व्यवस्था, प्रोत्साहन राशि अत्यंत न्यूनतम और पंचायती राज विभाग के कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव प्रमुख वजह है। यूनियन ने उच्च गुणवत्तायुक्त मोबाइल उपलब्ध कराने, सम्मानजनक मानदेय दिलाने आदि की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष हीरा लाल वर्मा, अमन कुमार, अनुज मिश्रा, शिवम कुमार, निदा खान आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें