शाहजहांपुर के अल्हागंज थाने के सामने इस्लामगंज मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। ढलान पर मूंगफली के छिलके से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर समेत ट्रॉली पीछे जाने लगी, जिसकी चपेट में खड़ी दो बाइकें आ गई, जिससे अफरातफरी मच गई। ट्रॉली के पहिये से दोनों बाइकें कुचल गईं। इसके बाद पीछे बिजली के खंभे से टकराकर ट्रॉली रुकी। हादसा देख लोगों का कलेजा कांप गया।