फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम पर ताजियेदारी मातमी जुलूसों में गूंजी या हुसैन की सदाएं

शाहजहांपुर। मुहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में जिले में कई स्थानों पर ताजियेदारी का सिलसिला पूरे अकीदत और गमगीन माहौल में जारी रहा। विभिन्न मोहल्लों से ताजिये निकाले गए। ताजियों के साथ अलम उठाए गए। जुलूस के दौरान या हुसैन की सदाएं भी गूंजी। कांट में ताजियों को विभिन्न मोहल्लों में घर-घर ले जाया गया, जहां लोगों ने अकीदत के साथ ताजियों के दीदार किए। इस दौरान नातिया कलाम पेश किए गए। कई जगह फातिहाख्वानी भी हुई। इसमें लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए लंगर किया। इस बीच कस्बे में मेला भी लगाया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। बच्चों ने झूलों व अन्य मनोरंजन का आनंद लिया। काजीपुर और शाहबाजनगर गांव में भी ताजिये उठाए गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें