शाहजहांपुर की तिलहर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद की सर्वाधिक शिकायतें मिलीं। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अध्यक्षता की। अफसरों ने लोगों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। भीषण गर्मी में फरियादियों को बैठने की व्यवस्था और पंखे न होने से परेशानी हुई। समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने निगरानी कैमरे और कैंटीन की मांग का ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।