फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में डॉ. राजपाल ने दिया पीडीए एकता पर जोर, कार्यकर्ताओं से कहा- चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं

शाहजहांपुर में सपा की ओर से संविधान मान स्तंभ संगोष्ठी का आयोजन अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में हुआ। इसमें पीडीए एकता पर जोर दिया गया। पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पीडीए ताकत लगातार बढ़ रही है। इस ताकत को देखकर विरोधी घबराने लगे है। पीडीए की एकता को बनाए रखने की जरूरत है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि संगठन मजबूत होने पर पार्टी को मजबूती मिलती है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी को एकजुट होकर बूथस्तर तक मजबूती देना है। इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, अवधेश वर्मा, अनवर अली, अति उल्ला सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें