फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उत्तर रेलवे के जीएम ने किया निरीक्षण, रोजा स्टेशन पर सुनीं समस्याएं

उत्तर रेलवे के जीएम अशोक कुमार ने शुक्रवार को लखनऊ से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण किया। रोजा स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान नरमू ने रनथ्रू ट्रेनों के स्टापेज की मांग उठाई। लखनऊ से निरीक्षण करते हुए जीएम दोपहर बाद करीब चार बजे रोजा स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था को लेकर संतुष्ठि जताई। इस बीच रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। उन्हें बताया कि पॉवर केबिन के सामने हादसा होने के बाद रेलवे ने कई मोहल्लों के रास्ते बंद कर दिए हैं। इसके चलते आने में काफी लंबा फेर लगाना पड़ता है। जिस वजह से दुश्वारियां आती है। नरमू के पदाधिकारियों ने टिनशेड डलवाने, रनथ्रू ट्रेनों का स्टापेज कराने की मांग को उठाया। उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें