फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के खुटार में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, पशु चिकित्सक ने किया पोस्टमॉर्टम

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के गांव मलिका के पास नाले में राष्ट्रीय पक्षी मोर मरा मिला। वनकर्मियों ने पशु अस्पताल ले जाकर मोर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। शुक्रवार सुबह लोगों ने गांव मलिका के पास नाले में मोर का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने वनकर्मियों को शव पड़ा होने की सूचना दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और मोर के शव को खुटार के पशु अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मोर का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद मोर के शव को दफना दिया गया। चर्चा है कि मोर की मौत किसी वाहन के टकराने से हुई है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें