फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर निगम कार्यालय में हुआ जनसुनवाई दिवस का आयोजन, लोगों ने बताईं समस्याएं... आश्वासन लेकर लौटे

शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को संभव के तहत जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इसमें नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। लोगों ने अपनी शिकायतों से अवगत कराया। मोहल्ला वाकरजाई निवासी सरदार सिंह अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में नाला के ऊपर पुलिया बनी थी उसको नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा तोड़वा दिया गया था। इसको कई महीने बीत गए लेकिन निर्माण नहीं करवाया जा रहा। इसकी वजह से क्षेत्र वासियों को निकलने बैठने में दिक्कत होती है। उनके घर के सामने जलभराव रहता है। इस पर उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने निर्माण विभाग के अभियंता को पुलिया को दिखवा कर निर्माण करने के निर्देश दिए। द्वारिकापुरम कॉलोनी निवासी आशीष ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने सड़क को उखाड़ दिया और अपने घर के सामने ऊंचा कर लिया इससे बहुत दिक्कत हो रही है। निर्माण विभाग के अभियंता को सुधार के लिए कहा गया। निसरजई में रहने वाली फराह ने बताया कि उनके मोहल्ले में बाढ़ आई थी। बाढ़ से पीड़ित होने के बाद भी उन्हें राहत सामग्री नहीं मिल रही। पार्षद का कहना है कि अधिकारियों से लिखवाकर लाओ। जिस पर नगर आयुक्त ने संबंधित कर्मचारी को मौके पर बुलाकर निर्देशित किया कि राहत सामग्री उपलब्ध करवाएं। मोहल्ला जलालनगर बाहर चुंगी की पार्षद रीता के पति छंगेलाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा मौखिक कहने पर ही टैंक की सफाई कर दी जाती है। जबकि रसीद शुल्क 3500 रुपए तय है। उसको सभी से लिया जाए। इस पर नगर आयुक्त ने शिकायत का संज्ञान लेकर समाधान का भरोसा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें