शाहजहांपुर के निगोही के धन्वंतरि अस्पताल में बुधवार की शाम ऑपरेशन के बाद महिला व उसके नवजात की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। विवाद होने पर अस्पताल में ताला डालकर स्टाफ चला गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद मायके पक्ष के लोग मृतका के पति पर बिफर गए। मारपीट करते हुए कहा कि रुपये बचाने के लिए यहां लाकर भर्ती कराया था।