शाहजहांपुर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुवायां थाने के एक दरोगा का वीडियो डालकर कार्रवाई की मांग की गई है। दहेज हत्या की जांच के दौरान मृतका के भाई से दरोगा ने कह दिया कि तुम्हारे मुंह में कारतूस घुसेड़ दें क्या। एक्स पर वीडियो डाले जाने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। सीओ पुवायां पंकज पंत ने कहा कि एक्स पर वीडियो डाले जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच मुझे सौंपी है। दरोगा हाईकोर्ट गया है। वापस आने पर बयान दर्ज कर जांच की जाएगी।