शाहजहांपुर में बलिदानी अशफाक उल्ला खां का 125वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने उनकी मजार पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया। प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बलिदानी की मजार पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद गोष्ठी में साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने बलिदानी की शौर्य गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों ने अपनी जान को न्योछावर कर देश को आजाद कराया। उनकी गाथा को युवाओं को अवगत कराने की महती आवश्यता है। इस मौके पर शहीद के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां, आफाक उल्ला खां, शादाब उल्ला खां, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा, शायर राशिद राही, काजी मोहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे।