शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर मामूली विवाद के बाद अवनीश ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुशीला की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अवनीश बच्चे को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में दो टीमें गठित की हैं। ग्रामीणों के अनुसार, अवनीश शराब पीकर सुशीला से अक्सर मारपीट करता था। सुशीला दो महीने मायके में रहने के बाद 15 दिन पहले ही लौटी थी। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई हैं।