शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव कुरिया कलां निवासी अवनीश कुमार के घर में बुधवार रात आग लग गई। आग लगने से उनका हजारों रुपये का घरेलू सामान जल गया। बुधवार की रात अवनीश कुमार अपने परिवार के साथ घर में लेटे हुए थे। रात करीब 12:00 बजे अचानक से आग लग गई। परिवार वालों ने घर से बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई। शोर होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कुछ देर में पूरा मकान जल गया। आग से बाइक, पंखा, कपड़े, सिलिंडर आदि जल गया। घटना के बाद अवनीश का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। अवनीश ने बताया कि उनके 44 सौ रुपये समेत काफी घरेलू सामान जल गया। घटना की सूचना के बाद लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।