फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: नीट पेपर लीक होने के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, निकाला जुलूस

Mukesh Kumar Updated Thu, 14 May 2026 05:57 PM IST

शाहजहांपुर में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर नीट पेपर लीक होने के विरोध में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर एकत्रित महिलाओं ने झंडा और पोस्टर लेकर कूच किया। इस बीच सरकार विरोधी नारे लगाए गए। महिलाओं का जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरा। महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया ने नीट पेपर लीक होने पर कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पेपर लीक करा रही है, जिससे बेरोजगारी बनी रहे। सरकार आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। प्रदर्शन करने वालों में सीमा, राधा, भिटोली, जितेंद्र मिश्रा, सीमा गौतम, परवीन तबस्सुम, खुशनुमा, शहजादी आदि मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें