शाहजहांपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार देर रात मीरानपुर कटरा के गांव धनकपुर निवासी रमेश गंगवार को कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।