शाहजहांपुर में सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 400 पार का नारा देने वालों की भाषा ही बदल गई है। आजकल बड़ी-बड़ी होर्डिंग में डबल इंजन की सरकार का एक इंजन ही गायब हो गया है। भाजपा वालों ने पहले ही स्वीकार कर लिया कि खटारा इंजन को बदल देना है। उन्होंने कहा कि झूठ के शहंशाह भाजपा वालों के खिलाफ मतदान कर इनका सफाया कर देना। जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जिन जिन नौजवानों की परीक्षा रद्द हुई है, वो इस सरकार की गर्मी उतारने जा रहा है। किसान और नौजवान भाजपा को इस बार उखाड़ फेंकेंगे। अखिलेश ने कहा कि जिस बहुजन समाज और आरक्षण का आत्मसम्मान मांगने वाले जाग जाएंगे। उसी दिन भाजपा की गर्मी निकल जाएगी। मंगलसूत्र वाले बयान पर सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई के कारण सबसे ज्यादा गरीबों को सोना गिरवी रखना पड़ा। यह सोना गिरवी रखवा रहे हैं, उन्हें परिवार से क्या लेना देना है।