शाहजहांपुर जनपद के खुदागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने टेंट के गोदाम में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया। टेंट के सामान के साथ ही अवैध रूप से पटाखों को रखा गया था। खुदागंज के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी आशुतोष गुप्ता की टेंट की दुकान है। पास में ही गोदाम बना रखा है। इसी गोदाम में पटाखे छिपाकर रखे गए थे। गोदाम में टेंट के सामान के साथ रखे 40 गत्ते मिले। गत्तों में विभिन्न ब्रांड के पटाखे मिले हैं। सीओ ने बताया कि गोदाम मालिक आशुतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।