शाहजहांपुर के देवी मंदिर और घरों में नवमी पर हवन कर कन्याओं का पूजन किया गया। मंदिरों में देवी दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। नवमी के मौके पर बाबा विश्वनाथ मंदिर, श्री रुद्र बाला जी धाम, कालीबाड़ी मंदिर, चौक स्थित फूलमती मंदिर आदि में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में पूजन कर आरती की गई। इस बीच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया गया। सामूहिक कन्या पूजन भी किया गया।