फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार, एसई कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे जेई

शाहजहांपुर में विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण का विरोध कर रहे जेई मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के प्रयासों का विरोध किया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर निजीकरण के खिलाफ उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे कार्य बहिष्कार कर देंगे। एसई कार्यालय में धरने पर संगठन अध्यक्ष शिवशरण प्रसाद ने कहा कि सरकार लंबे समय से विद्युत निगम के निजीकरण का प्रयास कर रही है। संगठन इसका विरोध करता चला आ रहा है। अगर हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा तो वृहद स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान तमाम जेई मौजूद रहे। संगठन मंगलवार की सुबह दस से शाम पांच बजे तक हड़ताल करेगा। हालांकि इस दौरान रीवैंप योजना के तहत चल रहा विद्युत सुधार का काम प्रभावित रहा। फाल्ट की स्थिति होने पर संविदा कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें