शाहजहांपुर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर शहरी व ग्रामीणों क्षेत्र के शिवालयों में तड़के से ही बोल बम की गूंज सुनाई देने लगी। श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर मंदिरों में पहुंचे। यहां भगवान शिव के दर्शन और पूजन किया। इसके साथ ही जलाभिषेक किया। शहर में बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, बाबा चौकसी नाथ मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर आदि के द्वार खुलते ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। सुबह के आठ बजे सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लग गई। उनको बारी बारी से मंदिर के गर्भगृह में मौजूद शिवलिंग के दर्शन और पूजन का अवसर दिया गया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इसी तरह से पैना बुजुर्ग गांव में शिव त्रिलोकी नाथ धाम पर श्रमण मास के तीसरे सोमवार के चलते भारी भीड़ रही। मंदिर से लेकर एक किमी तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। उनको नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।