फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन, लापता किशोरी की बरामदगी की मांग

शाहजहांपुर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महेश कैथल को सौंपा, जिसमें लव जिहाद का विरोध करते हुए लापता किशोरी को बरामद करने की मांग की। महानगर अध्यक्ष राजेश अवस्थी ने बताया कि लव जिहाद के मामलों में कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि थाना कांट क्षेत्र में एक किशोरी 20 दिन से लापता है, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। उसे गैर समुदाय का युवक ले गया है। पीड़िता के माता-पिता लगातार पुलिस से जानकारी ले रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। ज्ञापन देने वालों में संतोष विश्वकर्मा, शैलेंद्र सिंह, रवि प्रजापति, राजीव अवस्थी, सचिन, राजेंद्र पटवा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें