फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 05:52 PM IST

शाहजहांपुर में रोटरी क्लब की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर गोष्ठी का आयोजन आर्य महिला इंटर कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि होम्योपैथिक चिकित्सक आंचल कौशल ने कहा कि छात्राओं को व्यक्तिगत सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। किशोरियां सुबह नाश्ता नहीं करके आती हैं। इसके चलते स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। उन्हें नाश्ते में दलिया, दूध, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करना चाहिए। भोजन के समय रोटी का अधिक प्रयोग करें। अधिकतर किशोरियां दोपहर में रोटी कम खाती हैं और दाल चावल अधिक खाती है। इससे शरीर पर असर पड़ने के साथ अनेक प्रकार की बीमारियों को सामना करना पड़ता है। सचिव ललित गर्ग ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जय अग्रवाल, गौरव कौशल, प्रधानाचार्या पूनम कटियार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें