फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग, शाहजहांपुर में कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाल दिया धरना

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा दो के नारे लगाकर पैदल मार्च निकाला। घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना दिया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई। शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचे। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद धरना शुरू कर दिया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की। ये टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। धरना देने वालों में पवन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अनूप वर्मा, तकवीम हसन खान, तसनीम अली खान, अर्चना वाल्मीकि, रफी उल हसन, सईद अंसारी, नवाब फैजान अली खान, अब्दुल सत्तार लाले, सैयद तनवीर, नौशाद कुरैशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें