शाहजहांपुर जिले के 18 केंद्रों पर यूपीपीसीएस की प्री-परीक्षा का रविवार को कड़ी सुरक्षा में आयोजन किया गया। पहली पाली में कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को सेंटर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान उनकी बायोमैट्रिक जांच भी की गई। पहली पाली में पंजीकृत 7680 के सापेक्ष 3693 ही उपस्थित हुए। जबकि 3987 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे हैं। पहली पाली सुबह साढ़े नौ से 11:30 बजे शुरू हुई। परीक्षा के शुरू होने से एक घंटे पहले ही प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा को कराया गया। नोडल अधिकारी एडीएम अरविंद कुमार व एसपी राजेश द्विवेदी ने परीक्षा सेंटरों का जायजा लिया।