फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, वीडियो वायरल

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के रतनापुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में करीब 12 लोग घायल हो गए। घटना 25 मई की रात करीब आठ बजे की है। गांव के सुभाष चंद्र के अनुसार, वह अपने मकान के बाहर खड़े थे। तभी रोहित ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रोहित और उसके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में सुभाष के चाचा ओमकार, भाई जोगेंद्र, छोटे भाई रामलखन और चाची सुनीता समेत कई लोग घायल हुए। दूसरे पक्ष से रोहित का आरोप है कि गंगाचरण ने नशे में आकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन पर और उनके परिवार पर हमला किया गया। इस हमले में रोहित, रामकिशोर, अमित, श्यामू और राजकुमार घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराकर इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें