शाहजहांपुर में खुटार-पूरनपुर मार्ग पर हिटौटा टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों और कार सवार लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से खुटार थाने में तहरीर दी गई है। खुटार के मोहल्ला नरायनपुर निवासी राजकमल 19 मार्च को परिजनों के साथ सेला बाबा के स्थान पर गए थे। राजकमल के अनुसार 24 घंटे के अंदर वापसी में वह आधा टोल दे रहे थे। इस पर टोलकर्मी विवाद करने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। वहीं टोल मैनेजर ने कार सवारों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पर आए थे। मामले की जांच कराई जा रही है।