फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में खाद के लिए लग रही किसानों की कतार, तेज धूप में खड़े होकर करना पड़ रहा इंतजार

भीषण गर्मी में जब बाहर निकलना मुश्किल हो, तब किसान यूरिया के लिए लाइन में लगे हैं। शाहजहांपुर के कस्बा खुटार के इफको केंद्र पर मंगलवार को यूरिया के लिए लंबी लाइन लगी रही। यही हाल जिले की अधिकांश समितियों का है। भारी संख्या में किसान गर्मी और तेज धूप में लाइन में लगने को विवश हुए। कुछ ने छाते का सहारा लेकर धूप से बचाव किया। नेता और अधिकारी जंबो रैक लगने, यूरिया की कोई कमी नहीं होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जब यूरिया की कमी नहीं है तो खाद के लिए लाइनें क्यों लग रही हैं? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। भूख, प्यास से बेहाल किसान फसल को जिंदा रखने के लिए यूरिया दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। किसान रामचंद्र, जयजयराम, मिथिलेश कुमार, आसिफ अली आदि ने बताया कि अगर यूरिया की कोई कमी नहीं है तो उन लोगों को लाइन में क्यों लगाया जा रहा है? दो-तीन काउंटर खोल यूरिया वितरित करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें