फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीआरएम ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश

मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 07:49 PM IST

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान डीआरएम को सफाई कर्मी बिना जूते व मास्क के दिखाई दिए। टिकट घर के पास कर्मचारियों के लिए बना शौचालय चोक होने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने संबंधित को सुधार लाने के निर्देश दिए। डीआरएम शुक्रवार को सीनियर डीसीएम ऋचा शर्मा के साथ शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए थे। डीआरएम राजकुमार सिंह निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय के बाहर खड़े सफाई कर्मियों ने उन्हें स्टेशन की सफाई के लिए उपलब्ध मशीन को चलाकर दिखाया। इस बीच कुछ सफाई कर्मी बिना जूते के दिखे, इसके साथ ही उनके पास मास्क भी नहीं था। डीआरएम ने इसका कारण पूछा तो उपस्थित ठेकेदार कोई सही जबाव नहीं दे सका। इस पर सीएचआई को सफाई कर्मियों की पूरी यूनिफार्म और सेफ्टी किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। जब दोनों अधिकारी टिकट घर की ओर से पहुंचे तो सीनियर डीसीएम ने महिला कर्मचारी से टिकट बुकिंग के साथ ही उनकी सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। इस बीच महिला कर्मचारी ने शौचालय के चोक होने की जानकारी दी। जिसका निरीक्षण कर सीनियर डीसीएम ने तत्काल समस्या के समाधान को लेकर निर्देशित किया। टिकट घर के अंदर इन्वर्टर और यूपीएस में खराबी को लेकर शिकायत मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को सुधार के लिए कहा, कक्ष में सीलन देखकर आईओडब्ल्यू को सभी कक्षों में मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें