फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में स्कूल पहुंचे बच्चों का डीएम ने किया स्वागत, टीका लगाकर मिठाई खिलाई

शाहजहांपुर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा में बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को टीका लगाकर मिठाई खिलाई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। डीएम ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है। इसमें बच्चों का स्वागत पूरे आदर और स्नेह से होना चाहिए, जिससे उनमें स्कूल के प्रति आकर्षण और लगाव उत्पन्न हो। उन्होंने शिक्षकों से भी अपेक्षा की है कि वे बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार करें एवं उन्हें रुचिकर तरीकों से शिक्षा दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें