शाहजहांपुर में ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन विभिन्न स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मेडल जीते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया। उसके बाद शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं और पीलीभीत जिलों की टीमों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। डीएम ने विद्यार्थियों को खेल भावना बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचा दी। इस बीच 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं भी कराई गई। इस मौके पर बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ सुरेंद्र मौर्या, शाहीन अंसारी, राजकुमार तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा, श्रेयश सक्सेना, विनीत गंगवार आदि मौजूद रहे।