फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मंडल की टीम में जगह बनाने को खिलाड़ियों ने दिखाया दम

शाहजहांपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल में शुक्रवार को जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सात टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं का चयन मंडल स्तर के लिए किया जाएगा। सुबह दस बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अल्पना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद मेजबान विद्यालय, आर्य महिला, आर्य कन्या, राजकीय इंटर कॉलेज पुवायां समेत सात टीमों ने दम दिखाया। जिला व्यायाम शिक्षक कैप्टन रामकुमार ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल मंडल स्तर के लिए होगा। कार्यक्रम में गंगा राम प्रेमी, सचिन प्रेमी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें