फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के जलालाबाद में धार्मिक स्थल के अंदर मिली गंदगी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर के जलालाबाद में सड़क पर धार्मिक पुस्तक के पन्ने मिलने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार सुबह तहसील के समीप स्थित शिव मंदिर के अंदर गंदगी मिलने पर आक्रोश फैल गया। पुलिस ने सफाईकर्मियों को बुलवाकर सफाई करा दी। मामले को लेकर लोगों में काफी गुस्सा दिखा। दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मंदिर परिसर में गंदगी फेंकने का मामला बहुत ही निंदनीय है और इस कुकृत्य से तमाम हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, गोपाल मोहन द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह भन्नू, अनुराग दीक्षित, प्रकाश राठौड़, भुवनेश दीक्षित, अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने बताया कि गंदगी के नाम पर मात्र पॉलिथीन ही पड़ी मिली थी। ऐसा करने वाले की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें