फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: शरद पूर्णिमा पर साधकों ने किया योग निद्रा का अभ्यास, आर्य महिला डिग्री कॉलेज में हुआ आयोजन

मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 01:43 PM IST

शाहजहांपुर में योग विज्ञान संस्थान की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर योग के विभिन्न आसनों के साथ योग निद्रा का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में योग से होने वाले फायदों को बताया गया। आर्य महिला डिग्री कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा का पर्व ऋतु परिवर्तन से जुड़ा स्वास्थ्य व अध्यात्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व है। आयुर्वेद के अनुसार, पर्व पर सोलह कलाओं से युक्त चंद्रमा की किरणें अमृत वर्षा करती हैं। योग निद्रा का अभ्यास कराते हुए संस्थान के जिला प्रधान डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मन चंद्रमा के समान है। चंद्रमा की 16 कलाएं मन की विभिन्न स्थितियों की प्रतीक हैं। यह मन ही है जो मनुष्य बंधन और मोक्ष का कारण है। जिला मंत्री कवि डॉ.इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में ललिता यादव, जीसी मिश्रा,विपिन रस्तोगी, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, सौरभ गोयल, तराना जमाल, पद्मा गुप्ता, रचना चांदना, संध्या गुप्ता, अर्चना दीक्षित, गीता पांडे, कौशल शुक्ला आदि मौजूद रहे। आभार केंद्र प्रमुख राजेश दीक्षित ने जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें