फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के बाद रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, ट्रेनों के एसी कोच में घुसे अभ्यर्थी

शाहजहांपुर में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते शनिवार को रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर मारा-मारी रही। डाउन लाइन की ट्रेन में अभ्यर्थियों ने एसी कोच तक पर कब्जा कर लिया। ऐसे में आरक्षण कराकर सफर करने वाले यात्री परेशान हो गए। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। आजमगढ़, देवरिया समेत कई जिलों से आए अभ्यर्थी पहली पाली छूटने के बाद स्टेशन पर पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों समेत रेलवे के अफसर तक अलर्ट थे। गोवाहाटी एक्सप्रेस आने पर यात्रियों को उसमें सवार करा दिया। करीब दो बजे सियालदाह एक्सप्रेस आने पर स्लीपर या जनरल कोच में सवार होने के बजाये अभ्यर्थी एसी कोच में सवार हो गए हैं। उसकी सारी एसी बोगियों में अभ्यर्थी सवार हुए। ऐसे में रिजर्वेशन कराकर सफर करने वाले यात्री परेशान हो गए। शाम तक स्टेशन पर काफी भीड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें