फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने एसआईआर पर उठाए सवाल, कहा- जिले में काटे गए पांच लाख वोट

शाहजहांपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने चुनाव आयोग से प्रदेश सरकार को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद जिले में करीब पांच लाख वोट काटे गए हैं। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर को गलत समय पर कराया गया। बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में मजदूरी करने दिल्ली, पंजाब गए हुए हैं। उनके नाम जुड़ना संभव नहीं हो पाएगा। जिलाध्यक्ष ने मनरेगा का नाम बदलने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने आरटीआई को खत्म कर दिया। अब मनरेगा को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सरकार ने लोगों को गांव में रोजगार देने के लिए मनरेगा को शुरू किया था। लेकिन, उसे खत्म कर बेरोजगारी की ओर ढकेला जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश सचिव कुमुद गंगवार, महानगर अध्यक्ष तसवीम हसन खां, धर्मेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें