फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: अमृसर के रागी जत्थे की गुरुवाणी कीर्तन से संगत निहाल, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुआ आयोजन

शाहजहांपुर में गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में खालसा साजना दिवस को समर्पित विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस बीच विशेष दीवान के सामने संगत ने माथा टेका। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। मंगलवार सुबह श्री सुखमनी सेवा सोसाइटी की ओर से सुखमनी साहिब साहिब के पाठ किए गए। गुरमीत सिंह, अवतार कौर की ओर से रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब व गुरवचन सिंह माटा की ओर से रखवाए गए श्रीसहज पाठ के भोग पड़े। इस बीच फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने माथा टेका। हजूरी रागी गुरध्यान सिंह, सदजाप सिंह,जसपाल सिंह ने शबद गायन किए। पंजाब के अमृतसर से आए सतवीर सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। श्री गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय रोजा के इंचार्ज प्रोफेसर दिलप्रीत सिंघ ने कीर्तन किया। दीवान का संचालन करते हुए जगजीत सिंह ने गुरु गोविंद के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने अवतार कौर, गुरमीत सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया। संजय गुप्ता की ओर से सभी पदाधिकारियों, स्कूली बच्चो को श्री गुरु गोविंद सिंह के स्वरूप भेंट किए गए। जुझार सिंह मोंगा, हरभजन सिंह दुआ, जगजीत सिंह, बिट्टू बजाज, राजू बग्गा, निरंकार सिंह, सीनियर मीत प्रधान सरदार जुझार सिंह मोंगा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें