शाहजहांपुर में तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान कांट के सैयदबाड़ा मोहल्ले में गुरुवार को विवाद हो गया। यात्रा निकालने वालों ने आरोप लगाया कि समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने हमला करते हुए मारपीट की। तिरंगा भी फाड़ दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।