फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: किशोरियों में खून की कमी गंभीर समस्या, सीएचसी प्रभारी ने छात्राओं को किया जागरूक

मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 07:31 PM IST

शाहजहांपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। तिलहर सीएचसी के प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर ने कहा कि भारत में महिलाओं में रक्ताल्पता की दर चिंताजनक है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए आयरन की टेबलेट का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा किशोरियों में खून की कमी होना गंभीर समस्या के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में करीब 55 छात्राएं मौजूद रहीं। सीएचसी प्रभारी ने छात्राओं को सेहत, कॅरिअर और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माहवारी को लेकर कई तरह के भ्रम हैं। उन्होंने खानपान, बाहर घूमने और कपड़े के इस्तेमाल से जुड़े भ्रम को दूर किया। बताया कि वर्तमान में कैंसर के लक्षण समय रहते पहचाने जा सकते हैं। नौ से 12 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन उपलब्ध है। बीमारियों के प्रति छात्राओं को खुद जागरूक रहना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें