फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

शाहजहांपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल व दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बांग्लादेश में अमानवीय घटनाओं के विरोध में पुतला दहन किया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई। कलक्ट्रेट गेट पर जुटे विहिप के प्रांत मंत्री अनुज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रही हैं। उनके निशाने पर हिंदुओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र, महिलाएं, संपत्ति, शासकीय कर्मचारी रहते हैं। हिंदू प्रताड़ना की वीभत्स घटनाएं प्रति सप्ताह होती रहती हैं। श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाते हुए भीड़ ने पीटकर नृशंस हत्या कर दी। दीपू की मृत देह को पेड़ से लटका कर जलाया गया। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह, ओम गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, रमेश कोरी, राहुल कनौजिया, प्रीति शुक्ला, सरोज गुप्ता, तारा गुप्ता, आशीष शर्मा, लखन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें