फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सीमेंट फैक्टरी के मजदूर का शव रेलवे लाइन किनारे मिला, हत्या का आरोप

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्माणाधीन सीमेंट फैक्टरी में मजदूरी करने वाले पश्चिम बंगाल के मजदूर का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। उसका हाथ भी कटा हुआ है। सूचना पर सीओ तिलहर ज्योति यादव ने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल के जिला नादिया के गांव दक्षिण भजन घाट निवासी संजीत राय (29) सीमेंट फैक्टरी की मजदूर कॉलोनी में रहकर काम करता था। फैक्टरी के मजदूर ठेकेदार पश्चिम बंगाल के निधिर सरकार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को संजीत राय फैक्टरी से लापता हो गया था। उसे काफी तलाश किया। शुक्रवार को फैक्टरी की दीवार के पास रेलवे लाइन किनारे संजीत राय का शव पड़ा देखा गया। उसके बायें हाथ की कलाई के पास से पंजा कटा था। चेहरे पर चोट के निशान थे। ठेकेदार निधिर सरकार ने थाने पर दिए पत्र में बताया कि लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग की अपलाइन पर शाहजहांपुर से बरेली जाने वाली ट्रेन से टकराकर संजीत रॉय की मौत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें