शाहजहांपुर में तिलहर विधायक के निजी सचिव पर मकान पर कब्जा का आरोप लगाते हुए सभासद परिवार के साथ खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में धरने पर बैठीं हुईं हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने न्याय दिलाने की मांग की है। निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी संध्या सिंह सभासद हैं। एसपी को पत्र देकर बताया कि उन्होंने निगोही में जमीन खरीदकर बैनामा कराया था। इस पर चार दुकानों और मकान का निर्माण कराया था। तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के निजी सचिव आशुतोष सिंह ने थाना पुलिस से मिलीभगत करके उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया है। सात जून को वह पति राजेश के साथ मकान पर गईं तो आरोपियों ने उनके मकान की दीवार तोड़ दी। आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में लगे हुए हैं। संध्या ने कहा कि उनको या उनके परिवार को मकान में जाने से रोका गया तो वह धरनास्थल पर आत्मदाह कर लेंगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संध्या सिंह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ तीन दिन से भीषण गर्मी में धरने पर बैठीं हुईं है। संध्या के साथ धरने पर बैठे देवर सुधीर सिंह की तीन महीने की बच्ची की बुधवार को तबीयत भी बिगड़ गई थी।