फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: एआरएम ने बसों का निरीक्षण कर फर्स्ट एड बॉक्स देखे, दवा मुहैया कराई

Mukesh Kumar Updated Mon, 18 May 2026 06:55 PM IST

शाहजहांपुर में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने सोमवार को बसों का औचक निरीक्षण कर फर्स्ट एड बॉक्स को देखा। खाली मिले बॉक्सों में दवा रखी गई। चालक-परिचालक को यात्रियों को प्राथमिक उपचार के निर्देश भी दिए। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने रोडवेज बसों के फर्स्ट एड बॉक्स खाली, चोटिलों की मरहम-पट्टी होना मुश्किल शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद एआरएम अरुण कुमार ने संज्ञान लिया। उन्होंने सोमवार दोपहर डिपो इंचार्ज विनोद मिश्रा के साथ परिसर में खड़ी प्रत्येक बस का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस बीच फर्स्ट एड बॉक्स देखे गए। अधिकतर बसों में बॉक्स में दवा का अभाव मिला। इसके बाद बॉक्स के लिए दवाएं मुहैया कराई। उन्होंने कुछ बसों में नए बॉक्स भी लगवाए हैं। एआरएम ने बताया कि सफर के दौरान किसी यात्री के चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के लिए चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें