शाहजहांपुर में स्कूल का निरीक्षण करने गए एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने सोमवार को ग्रामीणों को बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छह बच्चों को अपने सरकारी वाहन में बैठाया और स्कूल लाकर दाखिला कराया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ें और माता-पिता का नाम रोशन करें।