फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मदद के लिए गुल्लक भेजने वाले बच्चों से मिले अभिनेता राजपाल यादव, तस्वीरें खिंचवाईं

Mukesh Kumar Updated Tue, 26 May 2026 06:01 PM IST

मदद के तौर पर गुल्लक भेजने वाले बच्चों से मिलने के लिए मंगलवार को अभिनेता राजपाल यादव शाहजहांपुर पहुंचे। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट में उनका जोरदार स्वागत किया। आधा घंटा तक रुके अभिनेता ने बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। गत दिनों राजपाल यादव के जेल में होने पर मदद मांगने पर तमाम लोग आगे आए थे। इन्हीं में जिले में गुरुकुल सेवा ट्रस्ट से जुड़े छात्र-छात्राएं भी थे। स्वयंसेवी संस्था के इन विद्यार्थियों ने अभिनेता को अपनी गुल्लक भेजने के साथ भावुक पत्र भी भेजा था। तब राजपाल यादव ने खुद मिलने आने की बात कही थी। मंगलवार को अपने पैतृक गांव आए राजपाल यादव ने सबसे पहले अपने गुरु वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। उसके बाद गुरुकुल सेवा ट्रस्ट में पहुंचे। उन्होंने जेल में बिताए समय को याद करते हुए कहा कि वह ऐसा समय था, जब इन बच्चों का भाव देखने को मिला था। इस स्नेह की कीमत अमूल्य है। इस बीच बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड और उपहार दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें