शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में गेहूं में हिस्सा न देने से नाराज भतीजों ने अपने चाचा की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव दियुनी के रहने वाले प्रह्लाद की शादी नहीं हुई थी। अपने भाई उमराव लाल की मौत के बाद वह अपने भतीजे रवींद्र और जयपाल के साथ रहते थे। रविवार दोपहर रवींद्र और जयपाल ने चाचा प्रह्लाद की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाम करीब 06:30 बजे हुलासनगला ओवरब्रिज के पास बरेली जाने वाली सड़क के किनारे दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।