फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: एबीवीपी ने किया मिनी मैराथन का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शाहजहांपुर में खेलो भारत नगर खेल कुंभ के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से शनिवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन एनटीआई से शुरू होकर खिरनी बाग स्थित जीआईसी मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान पुरस्कार वितरण किया गया। मिनी मैराथन के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। मैराथन बालिका वर्ग में नेहा प्रथम, रोशनी द्वितीय, रागिनी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में जादूराम प्रथम, सोनू द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। वित्त मंत्री ने विजेताओं को मेडल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वित्त मंत्री ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि खेलो भारत जैसे अभियान देश की प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। इससे गांव-गांव और शहर-शहर से नई खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। प्रांत खेलो भारत प्रमुख रविकांत शुक्ला ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं राष्ट्रनिर्माण के लिए तैयार करना है। मुख्य वक्ता एबीवीपी के प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कार और समाज सेवा के माध्यम से सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण पर कार्य कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें