फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में सड़क पर उतरे नवोदय विद्यालय के छात्र, लाइब्रेरी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप

Mon, 03 Aug 2026 07:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय रोजा में सोमवार को लाइब्रेरी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुए तमाम छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने विद्यालय से पैदल मार्च निकालकर सुभाषचंद्र बोस पुलिस चौकी पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस बीच डीएम को संबोधित रोजा थाना प्रभारी को देकर जांच कराने की मांग की।

छात्रों का आरोप है कि विद्यालय के लाइब्रेरी इंचार्ज  लंबे समय से उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते हैं। विरोध करने पर छात्रों को विद्यालय से निष्कासित कराने की धमकी भी दी जाती है। आरोपों से आक्रोशित छात्र विद्यालय से जुलूस निकालते हुए पुलिस चौकी पहुंचे और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाकर शांत कराया और उनकी शिकायतें सुनीं।  सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पूरे मामले उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें