उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत बृहस्पतिवार को दुधारा थाना क्षेत्र के सनाबिल गर्ल्स इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा बेग में एएसपी सुशील कुमार सिंह छात्राओं को जागरूक किया। कहाकि मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। साथ ही दुधारा थाना नए मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन भी किया और एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा के छात्राओं को जागरूक किया।